रांची। पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। रांची एसएसपी ने आदेश जारी करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जारी आदेश के अनुसार —
अशोक कुमार को सुखदेव नगर थाना प्रभारी बनाया गया है।
केके साहू को डायल 112 के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
सुशील कुमार को ट्रैफिक थाना प्रभारी चुटिया बनाया गया है।
जय प्रकाश राणा को मांडर अंचल सर्किल इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है।
असित कुमार मोदी को सदर पश्चिमी अंचल का प्रभारी बनाया गया है।
नवीन कुमार को सिल्ली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
दिनेश कुमार को हाई कोर्ट सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इन तबादलों से संबंधित आदेश रांची एसएसपी द्वारा जारी किया गया है।

