जमशेदपुर : प्राईवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, पासवा की झारखंड प्रदेश का एकदिवसीय सम्मेलन व संकल्प 2022 का आयोजन आज रांची में झारखण्ड सरकार के मंत्री डा. रामेश्वर उरांव के डिप्टी पाड़ा स्थित सरकारी आवास में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने किया, जबकि इस मौके पर पासवा के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल किशोरनाथ शाहदेव, पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष रमन झा, प्रदेश महासचिव सुभाष उपाध्याय, अमन सिंह समेत अन्य शामिल हुए। पासवा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में राज्य में निजी स्कूलों को मान्यता दिलाने, यू डायस कोड दिलवाने, पासवा की ओर से राज्यस्तरीय और जिला स्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस समारोह में सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को एक बड़ा समारोह आयोजित कर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।सम्मेलन में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि जिन स्कूलों को यू-डाइस नहीं मिल पाया है, वैसे स्कूलों को यू-डाइस कोड दिलाने का प्रयास किया जाएगा। सम्मेलन का संचालन प्रदेश पासवा उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने किया।स्वागत भाषण रांची महानगर पासवा कार्यकारी अध्यक्ष डा.सुषमा केरकेट्टा ने किया। आलोक दुबे ने कहा कि झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरावं ने आश्वस्त किया है कि माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से मिलकर निजी विद्यालयों की सभी समस्या का समाधान किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश पासवा उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव, बिपीन कुमार सिन्हा, प्रदेश महासचिव निशा भगत, सुभाष उपाध्याय, प्रदेश सचिव मुमताज आलम, नेसार खान, चतरा जिला अध्यक्ष प्रवीण प्रकाश, हजारीबाग जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर दयाल, धनबाद जिला अध्यक्ष मो.जिन्ना,गुमला जिला अध्यक्ष कल्याणी टेटे, उपाध्यक्ष रोहित एक्का, मोजाहिद आलम, कैलाश महतो, रणधीर कौशिक, अभय कुमार सिंह,संजय प्रसाद,रुपेश, कुमार,सृजिधर गंजू,मनोज कुमार भट्ट, राजन कुमार, शुभ्रोजित अधिकारी, सोनी कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।