धनबाद मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिला समापक भुगतान, अपर मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

KK Sagar
1 Min Read


धनबाद मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा गुरुवार को जुलाई माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को समापक भुगतान प्रदान किया गया। इस माह कुल 41 कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति ली, जिन सभी को समय पर समापक भुगतान कर दिया गया है।

रेल प्रशासन ने बताया कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान को प्राथमिकता दी जाती है और इस प्रक्रिया को और भी सरल एवं त्वरित बनाने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया, उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन व एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....