वर्षों से नौकरानी को प्रताड़ित करने वाली रिटायर्ड IAS की पत्नी और निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार : कोर्ट ने 12 दिनो तक भेजा पुलिस रिमांड पर

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना झारखंड से सामने आ रही है। दरअसल 29 साल की एक आदिवासी लड़की को रिटायर्ड IAS महेश्वर पात्रा की पत्नी ने घर में काम करने के बहाने उसे 8 साल तक कैद करके रखा था। पीड़ित का नाम सुनीता है। इस संदर्भ में उसने बताया कि उसे भरपेट खाना नहीं दिया जाता था। रॉड से पीटा जाता था और गर्म तवे से जलाया जाता था। जिस वजह से वह काफी कमजोर हो गई थी कमजोरी की वजह से अगर उसका पेशाब फर्श पर गिर जाता था तो जीभ से साफ कराया जाता था।फिलहाल उसे कैद से छुड़ाकर रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है। वही  सीमा पात्रा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाए सभी आरोप झूठे हैं। मुझे फंसाया गया है।

बहरहाल 8 साल से नौकरानी को प्रताड़ित करने वाली रिटायर्ड IAS की पत्नी और निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पात्रा गिरफ्तारी के डर से फरार होने की कोशिश में थी, उससे पहले अरगोडा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पिछले दो दिनों से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने सीमा को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सीमा को 12 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *