मिरर मीडिया : पाथरडीह कैरिज एंड वैगन डिपो के सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर डी के साहा को विभाग द्वारा सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मोहम्मद हारून ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया एवं सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने फूलों का माला पहनाकर तथा ए के पांडा ने शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया।
फ्रेट डिपो पाथरडीह में किये गए इस विदाई समारोह में उपस्थित सभी रेल कर्मचारियों ने आयोजित कमेटी द्वारा जलपान और दोपहर का भोजन कराया गया। इस समारोह में एके पांडा, एमएस मोदी, मोहम्मद हारून, अंकुश राज, संतोष कुमार,सभी सीनियर सेक्शन इंजीनियर,चंदन कुमार,साकेत कुमार,रंजीत कुमार,सभी जूनियर इंजीनियर के अलावे अरुण कुमार, रौनक कुमार,रोहित कुमार,विकास कुमार एवं मनोज कुमार शामिल हुए।

