जमुई में जनता दरबार का बदला समय — अब हर शनिवार को होगी फरियाद की सुनवाई

KK Sagar
1 Min Read

आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित होने वाले “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम के दिन में बदलाव किया गया है। अब यह कार्यक्रम हर शुक्रवार के बजाय प्रत्येक शनिवार को आयोजित किया जाएगा। समय अपराह्न 12:30 बजे निर्धारित किया गया है।

समाहरणालय परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जन शिकायत निवारण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी शशांक बरनवाल ने बताया कि यह निर्णय जिला पदाधिकारी जमुई के निर्देश पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

यह कदम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी समस्याओं को सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रख सकें और उन्हें त्वरित समाधान मिल सके।

गौरतलब है कि ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम लोगों और प्रशासन के बीच सेतु का काम करता है, जहां जिलेवासी अपनी विभिन्न समस्याओं को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....
error: Content is protected !!