पीएम-कुसुम योजना: सोलर पंप वितरण की समीक्षा, 319 लाभुकों के आवेदन स्वीकृत

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंप वितरण की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त आवेदनों की स्थिति, रेंडम जांच और स्वीकृति प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।

जानकारी के अनुसार, योजना के तहत धनबाद जिले से कुल 435 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें धनबाद से 1, बलियापुर से 13, बाघमारा से 14, कलियासोल से 11, निरसा से 9, पूर्वी टुंडी से 19, तोपचांची से 285, टुंडी से 16 और गोविंदपुर से 67 आवेदन शामिल हैं। पूर्व में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने आवेदनों की स्वीकृति से पहले 20 प्रतिशत आवेदनों की रेंडम जांच कराने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया था।

रेंडम जांच के बाद धनबाद से 1, बलियापुर से 6, बाघमारा से 10, कलियासोल से 1, निरसा से 7, पूर्वी टुंडी से 3, तोपचांची से 258, टुंडी से 9 और गोविंदपुर से 24—कुल 319 लाभुकों के आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में सन्नी राज, जियाउल अंसारी, अभिषेक मिश्रा सहित विद्युत प्रमंडल और लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्वीकृत लाभुकों को समयबद्ध तरीके से सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएं, ताकि किसानों को सिंचाई में सुविधा मिल सके और योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....