मिरर मीडिया : राष्ट्रीय जनता दल के 2022 से 2025 तक के संगठनात्मक चुनाव करा कर और सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चला कर संगठन को मजबूत करने के लिए आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राज्य सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा प्रेस कान्फ्रेस कर सभी 24 जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी और सदस्यता प्रभारी की सूची जारी की गई।
वहीं सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संगठन को मजबूती देने के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं, जिससे झारखंड में राजद मजबूत हो सके।