हजारीबाग में सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत

KK Sagar
1 Min Read

हजारीबाग: कटकमदाग थाना क्षेत्र के लूटा रेलवे पुल के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पकरार निवासी के रूप में बताई जा रही है।

बालू लदी ओवरलोड गाड़ी से हुई टक्कर

जानकारी के अनुसार दुर्घटना बालू से लदी ओवरलोड गाड़ी की टक्कर से हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

परिजनों ने मुआवजे की मांग की

हादसे के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....