जमशेडपुर।सोनारी: रूपनगर चौक के पास बीते रात हुए गोलीकांड में रोहित पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में एक स्थानीय महिला प्रमिला देवी को भी गोली लगी है। घटना के बाद से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मौके पर क्यूआरटी को भी लगाया गया है। इस घटना में घायल प्रमिला देवी ने बताया कि उसके घर के बाहर फायरिंग हो रही थी और इसी क्रम में उसे भी गोली लग गई। वहीं स्थानीय अन्य महिलाओं का कहना है की युवकों द्वारा आए दिन इस प्रकार झगड़ा बवाल किया जाता है और इस घटना के बाद से पूरे छेत्र में दहशत का माहोल है। इस पूरे मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और अन्य की छापेमारी जारी है।