रामगढ़ – वार्ड 26 कैथा से रूपेंद्र महतो उर्फ टाइगर ने खरीदा नामांकन पत्र, चुनावी सरगर्मी तेज

KK Sagar
1 Min Read

रामगढ़ नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 26 कैथा से सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस सेवादल के सक्रिय नेता रूपेंद्र महतो उर्फ टाइगर ने वार्ड पार्षद पद के लिए शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र खरीदा।

नामांकन पत्र खरीदने के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर रूपेंद्र महतो उर्फ टाइगर ने कहा कि वे लंबे समय से क्षेत्र की समस्याओं से जुड़े हुए हैं और जनता की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने वार्ड में सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

स्थानीय लोगों ने उनके निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में वार्ड संख्या 26 का समुचित विकास होगा। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगने लगा है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....