रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने नए साल को लेकर भारत को भेजा बधाई संदेश, कहा कठिन अंतरराष्ट्रीय स्थिति के बावजूद दोनों देशों के बीच संबंध हुए बेहतर

Anupam Kumar
1 Min Read

विदेेश: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नए साल के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बधाई संदेश भेजा है। पुतिन ने अपने संदेश में कहा कि दुनिया में कठिन अंतरराष्ट्रीय स्थिति के बावजूद, दोनों देशों के बीच संबंध और बेहतर ही हुए हैं।

पुतिन ने अपने संदेश लिखा कि रूस और भारत के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी गतिशील रूप से विकसित हो रही है। पिछले वर्ष से व्यापार असाधारण रूप से उच्च दर से बढ़ रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गई हैं।

साथ ही पुतिन ने द्विपक्षीय संबंधों को विकसित करने और क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने के प्रयासों में समन्वय के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग पर भी जोर दिया।

इसके अलावा पुतिन ने शंघाई सहयोग संगठन और जी20 में भारत की अध्यक्षता के परिणामों की सराहना की और कहा कि मॉस्को और नई दिल्ली बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को विकसित करना जारी रखेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *