सैल्यूट तिरंगा ने स्वास्थ्य व सफाईकर्मियों को किया सम्मानित, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी हुए शामिल

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सैल्यूट तिरंगा की तरफ से कोरोना वाॅ‍रियर्स के रूप मे कार्य कर रहे स्वास्थ्यकर्मी व सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कुल 51 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संस्था के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी के नेतृत्व मे किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य प्रभारी डॉ लक्ष्मी कूमारी व सम्पूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था की ओर से सरस्वती साहू, शुक्ला हलधर, बादल, मुनिराम हेमबरम, मिथु, मिकी सोनकर, कुणाल, खुशबू कुमारी, मनोज सिंह शामिल हुए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *