सम्राट चौधरी ने मंत्रियों को सौंपी जिलों की कमान, निशांत कुमार बने वैशाली के प्रभारी मंत्री

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों के बीच जिलों के प्रभार का बंटवारा भी हो गया है। सरकार ने विकास कार्यों की निगरानी के लिए 34 मंत्रियों के बीच 38 जिलों का आवंटन किया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी मंत्री अगले आदेश तक संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री और जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष होंगे। इस फैसले का मकसद विकास कार्यों की निगरानी को और प्रभावी बनाना है

34 मंत्रियों के बीच 38 जिलों का आवंटन

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समितियों के अध्यक्ष-सह-प्रभारी मंत्रियों के मनोनयन को लेकर नई अधिसूचना जारी की है। विभाग द्वारा पूर्व में जारी सभी अधिसूचनाओं को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए 34 मंत्रियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चार मंत्रियों को दो-दो जिलों का प्रभार

सरकार की ओर जारी अधिसूचना के अनुसार,वरिष्ठ मंत्रियों को बड़े जिलों की कमान सौंपी गई है। सरकार ने चार मंत्रियों को एक से अधिक जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को पटना के अलावा नालंदा, श्रवण कुमार को पूर्वी चंपारण और शिवहर, विजय कुमार सिन्हा को गया और गोपालगंज तथा दिलीप कुमार जायसवाल को मुजफ्फरपुर और बांका जिले का प्रभारी बनाया गया है।

निशांत कुमार को वैशाली की कमान

निशांत कुमार को वैशाली, शीला मंडल को मधेपुरा तथा संजय सिंह टाइगर को कैमूर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। सरकार की ओर से जारी सूची में संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, लेशी सिंह, कुमार शैलेन्द्र, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, जमा खान और दीपक प्रकाश समेत अन्य मंत्रियों को भी अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

क्रमांकमंत्री का नामआवंटित जिला
1विजय कुमार चौधरीपटना, नालंदा
2विजेंद्र प्रसाद यादवसारण
3श्रवण कुमारपूर्वी चंपारण, शिवहर
4विजय कुमार सिन्हागया जी, गोपालगंज
5डॉ. दिलीप कुमार जायसवालमुजफ्फरपुर, बांका
6निशांत कुमारवैशाली
लेशी सिंहमधुबनी
8राम कृपाल यादवबेगूसराय
9नीतीश मिश्राभागलपुर
10दामोदर रावतसमस्तीपुर
11संजय सिंह टाइगरकैमूर
12अशोक चौधरीरोहतास
13भगवान सिंह कुशवाहासुपौल
14अरुण शंकर प्रसादभोजपुर
15मदन सहनीखगड़िया
16डॉ. संतोष कुमार सुमननवादा
17रमा निषादऔरंगाबाद
18रत्नेश सदापूर्णिया
19कुमार शैलेन्द्रदरभंगा
20शीला कुमारीमधेपुरा
21केदार प्रसाद गुप्तासिवान
22लखेंद्र कुमार रोशनबेतिया (पश्चिम चंपारण)
23सुनील कुमारलखीसराय
24श्रेयसी सिंहसीतामढ़ी
25जमा खानजहानाबाद
26नंदकिशोर यादवबक्सर
27शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडलकिशनगंज
28प्रमोद कुमारकटिहार
29श्वेता गुप्ताशेखपुरा
30मिथिलेश तिवारीसहरसा
31राम चंद्र प्रसादअररिया
32संजय कुमार सिंहजमुई
33संजय कुमारमुंगेर
34दीपक प्रकाशअरवल
Share This Article