हिम्मत है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाए सरकार : संजय राउत

Anupam Kumar
2 Min Read

देश : चीन के नए नक्शे को लेकर देशभर में सियासी घमासान का दौर शुरू हो गया है। मालूम हो कि चीन का नया मानक मानचित्र जारी होते ही विरोधी दलों ने केंद्र सरकार पर हमला बोलना शुरू कर है।
मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी को देखना चाहिए, अभी ब्रिक्स में गए थे। चीन के राष्ट्रपति से मिलकर आए थे, उनको गले लगाया। उसके बाद भी चीन का ऐसा नक्शा आता है। ये देखकर हमारा दिल टूट जाता गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा वो सही कहा है। लद्दाख में पैंगोंग वैली तक चीन घुस गया है। चीन हमारी जमीन खा गया है। राहुल की बात सच है। अरुणाचल में भी चीन घुसने की कोशिश कर रहा है। हिम्मत है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाए सरकार।
बता दें कि इससे पहले, कांग्रेस ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने दावा किया कि चीन ने भारत की दो हजार वर्ग किलोमीटर जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि चीन का दावा बेतुका और निरर्थक है। यह भारत और चीन के सीमा विवाद के इतिहास से पता चलता है। हकीकत यह है कि चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का उल्लंघन किया है।
ज्ञातव्य है कि चीन ने सोमवार को नया मानचित्र जारी किया है। जिसमें चीन ने इस नक्शे में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चीन को अपना हिस्सा बताया है। चीन ने ताइवान को भी अपना हिस्सा बताया है। इसके साथ ही उनसे दक्षिण चीन सागर भी अपना दावा ठोका है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *