मिरर मीडिया : धनबाद में अपराधियों का हौसला इतना बुलंद है कि आए दिन बेखौफ़ होकर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने में हिचकिचाते भी नहीं। और ना इन्हें पुलिस प्रशासन का भी डर रहा है।
आपको बता दें कि एक बार फिर धनबाद में गोलीबारी हुई है। जानकारी के अनुसार ठाकुर मोटर के मालिक संजीव आनंद ठाकुर को अपराधियो ने धैया के समीप गोली मारी है। गोली मारने के के बाद अपराधी भाग निकले आनन-फानन में स्थानीयो की मदद से उन्हे
अशर्फी अस्पताल में एडमिट कराया गया हैं। एक गोली पीठ में फंसी हुई है। वहीं नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर मिशन रेफर कर दिया है।[su_image_carousel source=”media: 39343,39338,39340,39342″ slides_style=”photo” columns=”2″]
गौरतलब है कि नया बाजार में लगभग 8:30 बजे दुकान बंद कर मेमको मोड़ अपने घर जा रहे थे। आगे बैठा भाई बाइक चला रहा था संजीवानंद पीछे बैठा हुआ था तभी धैया स्थित रामायण निवास के पास बाइक सवार अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की जिससे पीछे बैठ संजीवा नंद को गोलियां लगीं।
संजीवनंद ठाकुर की पत्नी ने बताया कि हम लोग सादगी से रहते हैं किसी से कोई अदावत नहीं है फिर भी टारगेट किया जा रहा है पुलिस प्रशासन मौन क्यों हैं अपराधियों को क्यों नहीं गिरफ्तार करती है।
इधर फिर से एक पर्ची वायरल हुई है जिसमें प्रिंस खान के गुर्गे ने इसकी जिम्मेवारी ली है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं संजीवनंद ठाकुर के परिवार वाले कुछ भी कहने से परहेज कर रहें है और लगातार पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहें है।