Table of Contents
Dhanbad प्रेस क्लब का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। प्रेस क्लब के चुनाव में अध्यक्ष, वरीय उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्यों के 21 सदस्यीय प्रबंधन समिति का चुनाव में कई लोगों ने अपनी किस्मत आजमाई। वहीं गांधी सेवा सदन में संपन्न किये गए चुनाव प्रक्रिया में प्रभात खबर के संजीव झा अध्यक्ष चुने गये है। संजीव को चुनाव में कुल 147 वोट मिले। जबकि रामजी को 64 वोट मिले हैं। इसी के साथ संजीव झा ने रामजी यादव से दोगुना वोट लाकर उन्हें हराया।
वरीय उपाध्यक्ष पद के लिए शशिभूषण राय ने अभिषेक सिंह को हराया

इधर वरीय उपाध्यक्ष पद के लिए शशिभूषण राय ने अभिषेक सिंह को हराते हुए बाजी मारी है। शशिभूषण राय को 85 वोट मिले जबकि अभिषेक सिंह को 72 वोट मिले हैं।
अजय प्रसाद महासचिव तो मनोज शर्मा चुने गए कोषाध्यक्ष
वहीं महासचिव पद पर अजय प्रसाद ने आशीष अंबष्ट को हराया। अजय को 94 और आशीष को 85 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर मनोज शर्मा ने 110 वोट लाकर लखन कुमार को हराया। मनोज को 110 वोट मिले जबकी लखन को 109 वोट मिले।
उपाध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी हुए विजयी
इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पांच विजयी प्रत्याशियों में प्रतीक पोपट 141, अमर प्रसाद 117, बलवंत कुमार 117, सुरेन्द्र यादव 113 और शरद चंद्रा को 94 वोट मिले।
सचिव पद के लिए ये चुने गए
वहीं सचिव पद पर विजयी प्रत्याशियों में मोहन गोप 129, संजय चौरसिया को 128, नवीन राय 125, राम मूर्ति पाठक 113 और चंदन पाल को 109 वोट मिले।
कार्यकारिणी सदस्यों में ये रहें विजयी
जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में विक्की प्रसाद 140, शांभवी 107, रोशन कुमार सिन्हा 104, विपिन कुमार रजक 102, गोपाल प्रसाद 100, शिल्पा सिंह 96 और कन्हैया पांडेय को 92 वोट मिले।
गौरतलब है कि धनबाद प्रेस क्लब प्रबंधन समिति 2024-27 का चुनाव संपन्न कराने में चुनाव पदाधिकारी विजय पाठक, अभय भट्ट के साथ विजय कुमार, शिक्षक संजय सिन्हा, दिलीप कर्ण, राजकुमार वर्मा, रामलखन कुमार, विजय कुमार वकील प्रशांत बनर्जी और प्रभाकर प्रसाद का अहम योगदान रहा।
खबरें और भी है….
- ‘बिहार का सीएम कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो’, जेडीयू ऑफिस पहुंचने पर नीतीश के बेटे के लिए लगे नारे
- खूंटे से बंधी इंसानियत: अफवाह की भेंट चढ़ते-चढ़ते बची एक बेगुनाह महिला
- सीवी आनंद बोस के इस्तीफे पर भड़की ममता बनर्जी, कहा- ‘राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार हुए पूर्व राज्यपाल’
- “पश्चिम एशिया संकट पर सियासत कर रहा विपक्ष” केरल में कांग्रेस पर पीएम मोदी का जोरदार हमला
- पूर्व विधायक अरुण यादव की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने दाखिल किया चार्जशीट, लालू परिवार के हैं करीबी

