मिरर मीडिया : संत शिरोमणि सुपन सुदर्शन महाराज जी की 5312वी जयंती इस वर्ष भी धनबाद पुराना बाजार स्थित शंभू धर्मशाला में युवा प्रगति संगठन डोम समाज के द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस बाबत विभिन्न क्षेत्र से वरिष्ठ समाजसेवी एवं कार्यकर्ता मौजूद हुए। वहीं कवि गोपाल राम के द्वारा सुदर्शन महाराज जी की आरती कैलेंडर का चित्र छाया भी वितरित की गई। साथ ही सुदर्शन महाराज जी की जीवनी को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

वहीं आयोजक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बैजनाथ राम गोपाल राम प्रकाश मालिक नरेश राम महेश राम,वर्तमान मुखिया निर्मल राम,अरविंद कुमार,वीरू राम हेमंत राम रंजीत राम, सिकंदर राम मुकेश राम अरुण राम रमेश राम रवि राम बिरजम राम एवं धनबाद जिला के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।