मिरर मीडिया : दहेज़ समाज में एक अभिशाप है। समाज को दहेज मुक्त करने के उद्देश्य से सर्वधर्म सामुहिक समिति ने कदम उठाते हुए एक अच्छी पहल की है। आपको बता दें कि सर्वधर्म सामुहिक समिति की ओर से धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में 30 जोड़ियों का विवाह होने जा रहा है। इस सन्दर्भ में आज हिरापूर के वेडिंग विल्स मैरेज गार्डन में समिति की ओर से एक बैठक की गई।
वही बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया की धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में लगातार आठ वर्षों से सभी धर्मों के लड़के एवं लड़कियों का दहेज रहित विवाह कराया जा रहा है। जबकि इस वर्ष भी उपहार स्वरूप सभी जोड़ियों को शादी के उपलक्ष्य में दी जाएगी। उन्होंने कहा ऐसे अनुठे सामुहिक विवाह में झारखंड के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे साथ ही धनबाद के वासियों के साथ झारखंड प्रदेश के कई जिलों के लोग उपस्थित होंगे।
उन्होंने बताया कि आगामी 3 मार्च को 11 बजे गोल्फ ग्राउंड में भुमी पुजन एवं सभी जोड़ें को शादी का जोड़ा वितरण किया जाएगा। वहीं 5 मार्च को समिति की ओर से सुबह 10 बजे से ब्लड डोनेशन कैंप लगाई जाएगी। उसके उपरांत साम 6 बजे से शादी करने वाले जोड़े के लिए मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम रखा जाएगा। साथ ही बारात निकालने के लिए पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश देने के लिए टोटो रिक्से से बारात निकाली जाएगी। जिसमें रामगढ़ के सुनामी बैंड के साथ साथ डी जे पंजाबी भांगड़ा आदि बारातियों के लिए व्यवस्था की गई है।