ग्रेजुएट कॉलेज : बीएड विभाग में मनाया गया सावन महोत्सव, नृत्य-गान के साथ सविता महतो का स्‍वागत, विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर ने किया शिक्षकों को स्थाई करने की मांग

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन जमशेदपुर के बीएड विभाग में आज सावन महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सविता महतो विधानसभा सदस्य ईचागढ़ अध्यक्ष, प्रदूषण व पर्यावरण नियंत्रण समिति तथा सीनेट सदस्य, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा की थी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित व स्वागत गान के साथ किया गया। बीएड की छात्राओं द्वारा गेट से आदिवासी नृत्य-गान और एनसीसी की पिंकी कुमारी और कृष्णा राणा छात्राओं द्वारा स्वागत कराते हुए प्राचार्य के कार्यालय तक ले गया। बीएड के छात्रों द्वारा रंगारंग व मनमोहक नृत्य सुनिधि, शुभकामिनी, सुरुचि, श्वेता प्रीत, सुभद्रा टूडू छात्राओं के द्वारा किया गया।

द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन, जमशेदपुर के प्राचार्य डॉ मुकुल खंडेलवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत शॉल, तुलसी का पौधा व पुष्प गुच्छ के द्वारा सम्मानित किया। उन्होंने स्वागत भाषण में कहा कि सावन महोत्सव इसलिए मनाया जाता है कि सावन माह पवित्र महीना होता है और स्त्रियों के लिए अति महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर डॉक्टर के. के. कमलेंद्र के नेतृत्व में घंटी आधारित शिक्षकों का एक मांग पत्र भी सविता महतो को सौंपा गया।

बीएड के विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव ने रांची विश्वविद्यालय, रांची के बीएड शिक्षकों का मिलने वाला वेतन कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के बीएड शिक्षकों को देने तथा बीएड शिक्षकों को स्थाई करने की मांग रखा। इसके अलावा इस कार्यक्रम में डॉक्टर के. के.कमलेंद्र और डॉक्टर वीणा प्रियदर्शी ने भी अपना विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिका डॉ अरुंधति, डॉ अनामिका,डोरिस दास, प्रियंका भगत, दीपिका कुजूर, डॉक्टर श्वेता बागडे,जया शर्मा, प्रियंका कुमारी,रानी कुमारी श्वेता दुबे उपस्थित थी। इस मंच का संचालन बीएड के वरिष्ठ शिक्षिका डॉक्टर अपराजिता सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रीति सिंह ने किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *