जमशेदपुर : आगामी 7 अगस्त को गाढ़ाबासा में सावन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय गोंड आदिवासी संघ के अध्यक्ष दिनेश शाह और महिला अध्यक्ष नीतू कुमारी नेतृत्व में सावन महोत्सव के आयोजन के बारेे में जानकारी दी गई। जिसका आयोजन 7 अगस्त को सुबह 10 बजे गाढ़ाबासा में किया जाएगा। जिसमें समाज की महिलाएं सावन क्वीन के लिए अपना प्रदर्शन करेंगे। वही बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। बता देंगे कि प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन तेलुगु स्थित तार कंपनी के ललन शाह के निवास स्थान पर हुआ। जिसमें मदन सा, कन्हैया प्रसाद, रामानंद प्रसाद, मुन्नालाल, सोहन शाह गोंडा, रामेश्वर प्रसाद, बालाजी गोंड, महिला विंग की अंबे ठाकुर, मंजू देवी, अहिल्यादेवी और समाज के सभी सदस्य शामिल हुए।
आगामी 7 अगस्त को गाढ़ाबासा में मनाया जाएगा सावन महोत्सव, महिलाएं सावन क्वीन के लिए करेंगी प्रदर्शन

Leave a comment