धनबाद DSE के ख़िलाफ SC-ST कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा : मांगो को लेकर दिया एकदिवसीय धरना

KK Sagar
1 Min Read

Dhanbad में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के कर्मचारीयों ने अपनी प्रोन्नति की सुस्त रफ़्तार पर आक्रोश जताया है। इस बाबत उन्होंने एक दिवसीय धरणा देकर झारखंड सरकार द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में धनबाद DSE का ध्यान केंद्रित कराया है।

बता दें कि कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राज भाषा  विभाग रांची के पत्रांक 3463 को लागु कराने की मांग को लेकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संध के बैनर तले कर्मचारियों ने रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना दिया।

वहीं संघ के उपाध्यक्ष त्रिभुवन चौधरी ने बताया कि एससी एसटी कर्मचारियों के प्रोन्नति का आदेश झारखण्ड सरकार से निर्गत होने के बावजूद जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार इसपर गंभीर नही दिख रहे हैं। इससे क्षुब्ध होकर आज कर्मचारी धरना देने को विवश हैं और इसके बाद भी मांगे पूरी नही हुई तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....