HomeJharkhand Newsबिहार में गर्मी में स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 6:30 बजे...

बिहार में गर्मी में स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 6:30 बजे से 12:30 बजे तक होंगी कक्षाएं

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए सरकारी विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। नया समय-सारणी 7 अप्रैल 2025 से 1 जून 2025 तक लागू रहेगा। इस अवधि में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा।

समय-सारणी इस प्रकार होगी:

  • सुबह 6:30 बजे – विद्यालय शुरू
  • 6:30 AM – 7:00 AM – प्रार्थना व अन्य गतिविधियाँ
  • 7:00 AM – 7:40 AM – पहली घंटी
  • 7:40 AM – 8:20 AM – दूसरी घंटी
  • 8:20 AM – 9:00 AM – तीसरी घंटी
  • 9:00 AM – 9:40 AM – मध्यांतर / MDM
  • 9:40 AM – 10:20 AM – चौथी घंटी
  • 10:20 AM – 11:00 AM – पाँचवीं घंटी
  • 11:00 AM – 11:40 AM – छठी घंटी
  • 11:40 AM – 12:20 PM – सातवीं घंटी (इसके बाद छात्रों की छुट्टी)
  • 12:20 PM – 12:30 PM – शिक्षकों की बैठक व गृह कार्य समीक्षा

यह आदेश राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों पर लागू होगा। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी विद्यालय निर्धारित समय-सारणी का कड़ाई से पालन करें।

KK Sagar
KK Sagar
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....

Most Popular