मिरर मीडिया : गिरते तापमान और बढ़ती सर्दी को देखते हुए दिल्ली में सर्दियों की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। अब 1-15 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। पिछले कई दिनों से सुबह के समय आसमान में धुंध छाई रहती है। विजिबिलटी भी काफी कम होती है। माना जा रहा है कि इसी के चलते सर्दियों की छुट्टी का ऐलान दिल्ली में प्रशासन ने किया है।
गौरतलब है कि दिल्ली से सटे नोएडा में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से कर दी गई है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, विजिबिलिटी 0 से 50 मीटर के मध्य रहने पर ‘बेहद घना कोहरा’, 51 से 200 मीटर के मध्य ‘घना कोहरा’, 201 से 500 मीटर के मध्य ‘मध्यम कोहरा’ और 501 मीटर से 1000 मीटर के मध्य ‘हल्का कोहरा’ माना जाता है।