धनबाद नगर निगम महापौर चुनाव: नामांकन की स्क्रुटनी पूरी, 3 नामांकन रद्द, 30 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद। नगर निकाय चुनाव के तहत धनबाद नगर निगम के महापौर पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी गुरुवार को संपन्न हुई। स्क्रुटनी की प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो एवं विशाल कुमार पांडेय द्वारा की गई।

कुल 30 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

स्क्रुटनी के दौरान कुल 33 प्रत्याशियों द्वारा दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें अखिलेश्वर महतो, सुशील कुमार और पुष्पा कुमारी के नामांकन पत्र नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर रद्द कर दिए गए। इसके बाद महापौर पद के लिए कुल 30 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बने रहे।

वैध पाए गए प्रत्याशी

वैध पाए गए प्रत्याशियों में अमित कुमार अग्रवाल, आकाश दुसाध, इंदु देवी, उमेश पासवान, कुसुम देवी, चंद्र शेखर अग्रवाल, जावेद इकबाल, दिलीप कुमार, दीनानाथ ठाकुर, नवल किशोर पासवान, नीलम मिश्रा, मोहम्मद परवेज खान, प्रकाश कुमार, बिनोद कुमार सिंह, भृगु नाथ भगत, मुकेश कुमार पांडेय, योगेंद्र प्रधान, रवि चौधरी, रवि बुंदेला, राजकुमार कनौजिया, राम विनय सिंह, राहुल कुमार चौहान, मोहम्मद रुस्तम अंसारी, लक्ष्मी देवी, शमशेर आलम अंसारी, शांतनु कुमार चंद्रा, शिल्पी शर्मा, संजीव कुमार, संजीव सिंह और के.सी. सिंहराज शामिल हैं।

निर्वाचन प्रतीक 7 फ़रवरी को आवंटित

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 6 फरवरी 2026 को प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद 7 फरवरी 2026 को प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किए जाएंगे। मतदान 23 फरवरी 2026 को सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कराया जाएगा, जबकि मतों की गिनती 27 फरवरी 2026 को सुबह 8:00 बजे से की जाएगी।

स्क्रुटनी प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही धनबाद नगर निगम महापौर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है और अब चुनावी सरगर्मी तेज होने की संभावना है। सभी प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रचार में जुटने की तैयारी में नजर आ रहे हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....