एसडीएम का औचक निरीक्षण, बीएलओ को रोजाना फील्ड वेरिफिकेशन का निर्देश

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद। 40 धनबाद विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ सह अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने प्री एसआईआर 2026 के तहत मतदान केंद्र संख्या 166 एवं 180 का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण युक्तिकरण के बाद घर-घर चिपकाए जा रहे प्रतीकात्मक मकान नंबर के सत्यापन के क्रम में किया गया।

निरीक्षण के दौरान बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को कई अहम निर्देश दिए गए। अधिक से अधिक मैपिंग करने, एएसडीडी सूची तैयार करने, मतदाताओं के ब्लैक एंड व्हाइट व अस्पष्ट फोटो को चिन्हित कर बीएलओ एप के माध्यम से रंगीन फोटो अपडेट करने को कहा गया। साथ ही डेमोग्राफिक समान प्रविष्टियों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने और फॉर्म 6, 7 एवं 8 का प्रतिदिन फील्ड वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर, बीएलओ पर्यवेक्षक सतीश कुमार राय, बीएलओ सबिता कुमारी, ज्योति कुमारी, निर्वाचन प्रभारी बिनोद कुमार सिंह तथा कंप्यूटर ऑपरेटर सजल मंडल उपस्थित रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....