एसडीओ ने दुर्गापूजा आयोजन को लेकर पूजा पंडालो का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश, अनुमंडल में 10 जोनल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : अनुमण्डल पदाधिकारी सत्यवीर रजक के द्वारा आज घाटशिला, मउभण्डार में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर विभिन्न पूजा पंडालो व प्रतिमा विसर्जन घाट का स्थल निरीक्षण किया गया। दुर्गा पूजा के अवसर पर सरकार द्वारा प्राप्त व स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अनुपालन व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए घाटशिला, काशिदा व मउभण्डार के सभी पूजा कमिटियों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान पूजा पंडालों कीं व्यवस्था, मूर्ति की ऊचाई आदि विषयों पर संबंधित कमिटियों के आयोजनकर्त्ता से जानकारी प्राप्त किया।दुर्गा पूजा के त्यौहार को लेकर घाटशिला अनुमंडल में थानावार जोनल अधिकारी (दंडाधिकारी) के संग पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के द्वारा घाटशिला अनुमंडल में 10 जोनल अधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है।

वहीं एसडीओ सुपर जोनल अधिकारी बनाएं गए है। सभी जोनल अधिकारियों संग पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा पूजा के दौरान शांति व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए और सरकार द्वारा जारी, जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन द्वारा जो भी गाइडलाइन प्राप्त है या भविष्य में प्राप्त होंगे उसका अक्षरशः अनुपालन करने के लिए निदेशित किया गया। प्रतिमा विसर्जन को लेकर शांति व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए मउभण्डार स्थित विसर्जन घाट का अनुमण्डल पदाधिकारी व स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप टोप्पो, पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी चन्द्र शेखर आजाद, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मुसाबनी व घाटशिला अंचल अधिकारी, मुसाबनी व घाटशिला थाना प्रभारी मुसाबनी, घाटशिला, ओ.पी. प्रभारी, मउभण्डार व अन्य भी उपस्थित हुए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *