25 जनवरी को सम्मानित किए जाएंगे पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसडीओ

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर निर्वाचन क्षेत्र में सुदूरवर्ती पिछड़े क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक और नाम जोड़ने संबंधित अन्य कार्यों में विशेष रुचि दिखाने वाले जगन्नाथपुर के एसडीओ 25 जनवरी को सम्मानित किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन विभाग द्वारा सक्रिय भूमिका निभाते हुए बेहतर कार्य के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर के एसडीओ मुकेश मछुआ को 25 जनवरी 2024 को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के हाथों सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम से संबंधित राज्य निर्वाचन विभाग ने पत्र जारी कर दिया है। इसके साथ ही साथ जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल और उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग पुरस्कृत किए जाएंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *