जमशेदपुर : आजकल चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ती जा रही है कि दिनदहाड़े घर में घुसकर छिनतई भी करने लगे है। साकची में एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। गंडक रोड में रहने वाली एक महिला पुलिस से घर में घुसकर सोने की चेन की छिनतई का प्रयास किया गया। लेकिन महिला पुलिस ने उसे दबोच लिया और थाने को सौंप दिया। घटना सुबह 5 बजे की है। महिला पुलिस ने जानकारी दी कि पूरी योजना के तहत छिनतई की कोशिश की गई थी। सुबह कुछ बच्चें उनके घर के पास आम चुनने के लिए इकट्ठे हुए थे। पुलिस अधिकारी बच्चों को देख उसे वहां से भगाने की कोशिश करती हैं। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर महिला चोर घर में घुस गई और महिला पुलिस से के गले से चेन छीनने की कोशिश करने लगी। इस बीच दोनों के बीच नोंक-झोंक होने लगी। चोर चेन लेकर भागने लगी लेकिन पुलिस अधिकारी ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया।
चोरों की हिम्मत तो देखिए, महिला पुलिस के घर में घुसकर सोने की चेन छिनतई की कोशिश, गिरफ्तार

Leave a comment