वैली व्यू स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक को मिली गणित में डॉक्टरेट की उपाधि

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : वैली व्यू स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक जे के पाण्डेय को गणित में डॉक्टरेट की उपाधि मिली है। जे के पाण्डेय ने अपनी रिसर्च हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय में पूरी की। उन्होंने बहुत ही कठिन विषय गणित के टॉपिक मैथमेटिकल मॉडलिंग ऑफ डेवलपमेंट एंड परफॉर्मेंस ऑफ़ सिडुयलिंग इन फज्जी एनवायरमेंट बाय यूजिंग ह्यूरिस्टिक एप्रोच पर अपनी रिसर्च शोध प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया की रिसर्च बहुत ही कठिन था। लेकिन साकारात्मक सोच से कठिन से कठिन समस्याओं को हल करना सिखाता है गणित। इसके लिए उन्होंने उस विश्वविद्यालय के डीन डॉक्टर एस के सिंह को बहुत धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके मोटिवेशन और डॉ सुधीर गुप्ता के मार्गदर्शन में यह रिसर्च पूरा हुआ। साथ ही इसका श्रेय उन्होंने अपने स्कूल की प्रिंसिपल अलका मैम, अपने दोनो बच्चों निशी और जीतेश, पत्नी और मां के आशीर्वाद के साथ उन हजारों बच्चो को दिया। जिनकी शुभकामनाओं से उनका रिसर्च पूरा हुआ। वहीं उन्होंने कहा कि हौसले बुलंद हो तो मंज़िल पर पहुंचने में कोई भी अड़चन नहीं आ सकती है। बहुत सारी उपलब्धियों के साथ आज डॉक्टर जे के पाण्डेय कहलाने में गर्व महसूस होता हैं और मेरा यह रिसर्च समाज के लिए बहुत कारगर साबित होगा बता दें कि जे के पाण्डेय की तीन जरनल यूजीसी में छप चुकी है। साथ ही उनको ग्लोबल टीचिंग एक्सीलेंस के साथ बेस्ट मैथ टीचर का सम्मान भी मिला है।

Share This Article