पोटका में दो महिलाओं की निर्मम हत्या से सनसनी

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जहां एक ओर पूरा देश होली के जश्न में सराबोर था, वहीं जमशेदपुर का पोटका प्रखंड बुधवार को दोहरे हत्याकांड से थर्रा उठा। अपराधियों ने बेखौफ अंदाज में दो महिलाओं को निशाना बनाया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के लिए ये दोनों मामले एक बड़ी चुनौती बन गए हैं। पहली वारदात कोवाली थाना क्षेत्र के झारखंड-ओड़िशा सीमा की है। यहां एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई।

आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले महिला की गला घोंटकर हत्या की और फिर पहचान छुपाने के लिए पेट्रोल डालकर शव को आग के हवाले कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से शराब की बोतलें मिली हैं, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने से पहले अपराधियों ने वहां शराब पी थी। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

अभी पुलिस पहली गुत्थी सुलझा ही रही थी कि पोटका थाना क्षेत्र के कलिकापुर गांव से दूसरी डरावनी खबर आ गई। 62 वर्षीय सुभाषिनी नायक की अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर हत्या कर दी। सुभाषिनी अविवाहित थीं और दतवन व पत्ते बेचकर अपना जीवन यापन करती थीं। दोपहर के समय जब वह खेतों से गुजर रही थीं, तभी घात लगाए हमलावरों ने धारदार हथियार से उनके गले पर वार कर दिया।

    पुलिस की कार्रवाई और ग्रामीणों का आक्रोश
    इन दोहरी हत्याओं के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी उबाल है। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लोगों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

    Share This Article