जमशेदपुर : मानगो में डबल मर्डर केस से सनसनी फैली हुई है। दिनदहाड़े हुई फायरिंग ने शहर की विधि-व्यवस्था की पोल खोल दी है। मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 15 में अपराधियों ने सज्जाद उर्फ तांगा पर गोली चलाई। इसी बीच टाइगर मोबाइल के जवान को भी गोली लग गयी। दोनों को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर 3 अपराधी टांगा उर्फ सज्जाद को गोली मारने पहुंचे थे। सज्जाद पर फायरिंग कर अपराधी भाग रहे थे इसी बीच टाइगर के जवान ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन अपराधियों ने टाइगर जवान रामदेव पर भी गोली चला दी। लेकिन भाग रहे एक अपराधी को पकड़ लिया गया। पकड़े गए अपराधी के पास से तीन पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया है।
मानगो में डबल मर्डर केस से सनसनी, पुलिस का एक जवान शहीद
Leave a comment

