भोग लेने गए युवक पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस, इलाके में सनसनी

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : टेल्को के सबुज कल्याण दुर्गा पूजा पंडाल में गोली चलने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में जहां सनसनी फैली हुई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए जा रहें है। बताया जा रहा है कि गोलमुरी के रंजीत सिंह पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलायी। जिसमें रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे टीएमएच अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर सिटी एसपी के विजय शंकर टीएमएच पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए है। मिली जानकारी के मुताबिक रंजीत पर गोली तब चलायी गयी, जब वह सबुज कल्याण संघ पंडाल महाष्टमी का भोग लाने गया था। वहीं अपराधियो ने अंधाधुन गोलियां चला कर उसकी हत्या कर दी। रजित सिंह 20 सितंबर को ही जेल से छूटकर बाहर आया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *