29 मई से 14 जून तक ‘मन का मिलन’ में करें विवादों का निपटारा, बचाएं समय व पैसा

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमशेदपुर द्वारा प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश अनील कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में ‘मन का मिलन’ पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन आगामी 29 मई से 14 जून तक किया जाएगा। डालसा सचिव नीतीश निलेश सांगा ने बताया कि मध्यस्थता को लेकर यह कार्यक्रम पूरे झारखंड मे आयोजित किया जा रहा है, इसी कड़ी में पूर्वी सिंहभूम जिले में भी यह पखवाड़ा अयोजित किया जाएगा। इसके लिए डालसा द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। इस कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मध्यस्थता को लेकर जागरूकता अभियान सघन रुप से चलाया जाएगा।

मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम में यह होगा

जागरुकता कार्यक्रम व परामर्श सेवाएं
दृश्य, श्रव्य माध्यम से मध्यस्थता व लोक अदालत पर कहानियां
लंबित अथवा मुकदमा पूर्व स्तर के मामलों में आवेदन व सुझाव

मध्यस्थता की विशेषताएं

बातें पूरी गोपनीय रहती है, मध्यस्थता में भाग लेना पूरी आपकी सहमति पर निर्भर है, दोनो पक्ष ही विवाद का समाधान ढूंढते हैं। समय, धन तथा व्यक्तिगत संबंध की रक्षा होती है।

मन का मिलन पखवाड़ा में परामर्श के लिए कब मिलें

मध्यस्थ से सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक
पुलिस अधिकारी से सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार से सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *