जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में बैंक ऑफ इंडिया कलिकापुर शाखा में स्थायी लोक अदालत का आयोजन किया गया। शिविर में पोटका प्रखंड के BOI पोटका, हाता, मेचुआ और कलिकापुर शाखा ने भाग लिया। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पारस नाथ उपाध्याय ने जानकारी दी कि कुल 200 लोगों को नोटिस भेजा गया था जिसमें 46 लोंगों के NPA खाते में शामिल कुल रु.18 लाख 17 हजार दावा राशि का निपटारा किया गया। अगली स्थायी लोक अदालत 29 अक्टूबर को बैंक ऑफ़ इंडिया के पटमदा शाखा में जिसमें BOI पटमदा, कटिन और बोडाम शाखा शामिल होंगे और 01 नवंबर 2021 को भारतीय स्टेट बैंक के मऊभण्डार शाखा ( घाटशिला ) में आयोजित होगी। PLA के सदस्य अरुनाभ कार और अचल कुमार मौजूद रहे। कलिकापुर शाखा प्रबन्धक आनंद कुमार, मेचुआ शाखा प्रबंधक गोबिंद हांसदा, BOI के लीगल अधिकारी स्वर्णजीत सिंह व अन्य बैंक कर्मी उपस्थित रहे। अग्रणी जिला प्रबंधक दिवाकर सिन्हा ने बैंक और PLA के बीच समन्वय का कार्य किया।
स्थायी लोक अदालत में 18.17 लाख दावा राशि का निपटारा, 200 लोगों को भेजा गया नोटिस

Leave a comment