झारखंड में हाई-प्रोफाइल छापा: मंत्री के करीबी पर आयकर की बड़ी कार्रवाई अबतक जारी, मिले कई महत्वपूर्ण दस्तावेज

KK Sagar
1 Min Read

चाईबासा: झारखंड सरकार में मंत्री दीपक बिरूवा के करीबी व्यवसायी नितिन प्रकाश के दो ठिकानों पर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे से आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। छापेमारी की कार्रवाई अब तक चल रही है और सूत्रों के मुताबिक इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि नितिन प्रकाश खैनी व्यवसाय से जुड़े हैं और उनके पार्टनर पंकज चिरानियां के यूरोपीयन क्वार्टर स्थित आवास पर भी आयकर विभाग ने दबिश दी है। जानकारी के अनुसार नितिन प्रकाश ने सत्तू, बेसन समेत कई अन्य कंपनियों में बड़ा निवेश किया है, जिसे लेकर जांच की जा रही है।

हालांकि आयकर विभाग की ओर से अभी तक छापेमारी के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Advertisement

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....