धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के वसंत विहार कॉलोनी में शनिवार रात पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं, एक पुरुष और मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई, जिससे मुहल्ले में चल रही अवैध गतिविधियों पर विराम लगाया गया।
पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में मकान से भारी मात्रा में शराब, खाली बोतलें, कंडोम और कई अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, मकान के अलग-अलग कमरों में क्यूआर कोड स्टिकर भी पाए गए, जो संदिग्ध गतिविधियों की ओर इशारा करते हैं। हालांकि, कई लोग बाउंड्री फांद कर भागने में सफल हो गए।
मकान मालिक प्रफुल्ल जायसवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय थाना प्रभारी नूतन मोदी ने कार्रवाई को अंजाम दिया और सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े…..
- गौशाला शिफ्टिंग में फंसा 2.5 मिलियन टन कोयला उत्पादन, सीएमडी ने जल्द समाधान के दिए निर्देश
- एसडीएम का औचक निरीक्षण, बीएलओ को रोजाना फील्ड वेरिफिकेशन का निर्देश
- रेल सुरक्षा में सतर्कता का सम्मान: धनबाद मंडल के 31 कर्मचारी पुरस्कृत
- नवोदय विद्यालय बहरागोड़ा में DC कर्ण सत्यार्थी का खास दौरा: छात्रों को दिए सफलता के मंत्र, बुनियादी ढांचे में सुधार का भरोसा
- चुनावी सख्ती के बीच डुबुरडीही चेक पोस्ट पर दो कार्रवाई : डुबुरडीही चेक पोस्ट पर 8.64 लाख कैश जब्त

