दुर्गा पूजा पर बारिश का साया : झारखंड सहित कई राज्यों में डाल सकता है खलल : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

KK Sagar
1 Min Read

दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है, जिससे दुर्गा पूजा के दौरान बारिश खलल डाल सकती है।

मानसून एक बार फिर से हुआ एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी, बिहार, राजस्थान, झारखंड समेत कुछ और राज्यों में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। बंगाल की खाड़ी में अभी भी लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके प्रभाव से अक्टूबर के पहले सप्ताह में भी बारिश की उम्मीद है। लिहाजा इसके साथ अन्य राज्य भी प्रभावित हो सकते हैं।

मौसम विभाग ने भारी बारिश का किया अलर्ट

मौसम विभाग ने कई राज्यों में इस दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दुर्गा पूजा के दौरान मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तैयारी करना आवश्यक होगा।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....