लालू यादव के घर बजने वाली है शहनाई : जल्द ही लालू के छोटे लाल तेजस्वी बंधने जा रहें है शादी के बंधन में : दिल्ली में होने वाली है सगाई

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया बिहार : राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहें है। जी हाँ बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव की सगाई यानी रिंग सेरेमनी कल गुरुवार को दिल्ली में होने वाली है। हालांकि तेजस्वी की सगाई किससे होने वाली है और कौन तेजस्वी यादव की दुल्हनिया बनने जा रही हैं इसकी जानकारी अभी गुप्त रखी गई है। परन्तु सगाई के साथ ही इस राज से भी पर्दा उठ जाएगा।

जबकि सूत्रों कि माने तो बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री तेजस्वी यादव की सगाई को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक लालू परिवार के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की सगाई में लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत उनके परिवार के सभी सदस्य शामिल होंगे।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *