धनबाद: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकाले जा रहे महान शहीद नगर कीर्तन (शोभा यात्रा) का आगमन 26 अगस्त 2025 को धनबाद में होगा। यह यात्रा 21 अगस्त को असम के गुरुद्वारा धोबारी साहिब से प्रारंभ हुई है, जो देश के 20 राज्यों से होती हुई 23 नवंबर 2025 को पंजाब के आनंदपुर साहिब में संपन्न होगी।



यात्रा का मार्ग और समय
बंगाल के आसनसोल से प्रारंभ होकर यह नगर कीर्तन बराकर ब्रिज रोड होते हुए धनबाद जिले में प्रवेश करेगा। निरसा, गोविंदपुर, बरवाड़ा, सिटी सेंटर, श्रमिक चौक, गया ब्रिज होते हुए यह शोभा यात्रा दोपहर 1:00 बजे बैंक मोड़ स्थित बड़ा गुरुद्वारा पहुँचेगी।
वहीं, शाम 4:00 बजे बड़ा गुरुद्वारा से प्रस्थान कर यह यात्रा गोधर, केंदुआ, पुटकी, महुदा, तेलमच्चो ब्रिज होते हुए चास गुरुद्वारा पार कर टाटानगर, जमशेदपुर की ओर रवाना होगी।
📌 आगमन और प्रस्थान का समय
सुबह 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक (बड़ा गुरुद्वारा, बैंक मोड़, धनबाद)
धार्मिक कार्यक्रम और लंगर सेवा
🌼 पूरे कार्यक्रम के दौरान बड़ा गुरुद्वारा धनबाद की ओर से हजूरी रागी जत्था द्वारा शब्द-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
🌼 गुरु का लंगर निरंतर चलता रहेगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।
🌼 विशेष रूप से, गुरु नानक पुरा गुरुद्वारा साहिब की साध संगत दोपहर 12 बजे कीर्तन करते हुए नगर कीर्तन के स्वागत में शामिल होगी।
अपील
गुरुद्वारा प्रबंधन समिति, बड़ा गुरुद्वारा धनबाद ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर गुरु के दरबार में पहुँचकर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त करने और इस ऐतिहासिक नगर कीर्तन को गौरवान्वित करने की अपील की है।
आयोजन से जुड़े प्रमुख सहयोगी
इस पावन शोभा यात्रा के सफल संचालन में बड़ा गुरुद्वारा धनबाद की प्रबंधन समिति तथा स्थानीय सेवादार सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। आयोजन की तैयारियों और व्यवस्था में आर. एस. चहल, गुरुचरण सिंह माझा, मनजीत सिंह, मनजीत सिंह सलूजा, राजेंद्र सिंह, शहबाज सिंह और सतपाल सिंह बेरोका की विशेष भूमिका रहेगी।