वारदात से पहले शूटर गिरफ्तार, USA मेड पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद: धनबाद में पुलिस ने आठ लेन क्षेत्र से एक शूटर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ‘Made in USA’ लिखी एक फुल्ली लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम होने की बात कही जा रही है। मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस उससे जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के अनुसार शूटर के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पूछताछ के आधार पर मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....