Shravani Mela 2024: सावन में बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की बल्ले-बल्ले! रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, फिर बहाल हुई साउथ बिहार एक्सप्रेस

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : श्रावणी मेला के अवसर पर रेलवे प्रशासन ने देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत दी है। चक्रधरपुर रेल मंडल के कांसबहाल-धनुआडीह रेलखंड पर जारी मेंटेनेंस कार्य के कारण आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस को अगस्त माह में कुछ तिथियों के लिए आंशिक रूप से रद्द (शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट) करने का फैसला लिया गया था। हालांकि, शिवभक्तों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने इस ट्रेन को पुनः इसके पूरे मार्ग पर बहाल कर दिया है।

जानिए अगस्त महीने का नया शेड्यूल
ट्रेन नंबर 13288 (आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस):
पूर्व में राउरकेला में समाप्त होने वाली यह ट्रेन अब 06, 13, 20 और 27 अगस्त को अपने पूरे मार्ग पर चलेगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन चांडिल-कांड्रा-सिनी होकर परिवर्तित मार्ग से दुर्ग की ओर रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 13287 (दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस):
राउरकेला से शुरू होने के बजाय अब यह ट्रेन 07, 14, 21 और 28 अगस्त को अपने पूर्व निर्धारित समय सारणी और मार्ग के अनुसार ही संचालित होगी।

यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
​कांसबहाल-धनुआडीह सेक्शन में अप और डाउन लाइनों पर मेंटेनेंस व ट्रैक इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों के चलते ट्रेन को दुर्ग-राउरकेला के बीच सीमित किया गया था। रेलवे द्वारा इस फैसले को वापस लेने से श्रावणी मेले के दौरान बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच यात्रा करने वाले हज़ारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी यात्रा सुगम हो सकेगी।

Share This Article