लोयला स्कूल की छात्रा रही श्रुति राजलक्ष्मी ने प्राप्त यूपीएससी में पूरे भारत में 25 वां स्थान, 2013 बैंच की रह चुकी है साइंस टॉपर

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। जमशेदपुर के इतिहास में कई टॉपरों के नाम शामिल है। जमशेदपुर ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। यूपीएससी का रिजल्ट जारी हो चुका है।जिसमें बिष्टुपुर लोयला स्कूल की छात्रा रही श्रुति राजलक्ष्मी ने यूपीएससी में पूरे भारत में 25 वां स्थान प्राप्त किया है। अभी श्रुति रांची में रहती है। लेकिन 2006 से 2013 तक श्रुति जमशेदपुर में रहती थी। प्रीति की माता उस समय चांडिल प्रखंड में सीडीपीओ थी। श्रुति का बचपन जमशेदपुर में ही गुजरा है। श्रति लोयला स्कूल की 2013 बैच की साइंस टॉपर(दसवीं) थी। श्रुति ने स्वयं से रांची और दिल्ली में रहकर तैयारी की। 12वीं तक की पढ़ाई डीपीएस आरकेपुरम दिल्ली से की है। जमशेदपुर में श्रुति डिमना रोड मून सिटी में रहती थी। श्रुति बीएचयू आईआईटी से 2019 में कप्यूटर साइंस से पास करने के बाद एक वर्ष नौकरी की। फिर स्वयं से तैयारी कर यूपीएससी में सफलता प्राप्त की है। श्रुति के पिता आनंद कुमार वकील हैं और मां अभी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी हैं। अभी प्रोजेक्ट भवन में हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *