कमोडिटी बाजार में आज एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सोना लगभग फ्लैट ट्रेंड कर रहा है।
मार्च डिलीवरी वाली चांदी 1,700 रुपये से ज्यादा सस्ती होकर करीब 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं सोना मामूली कमजोरी के साथ 74 रुपये फिसलकर 1,55,687 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
लगातार उतार-चढ़ाव का दौर
पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जानकारों का कहना है कि ग्लोबल संकेतों के चलते आज भी बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है।
भू-राजनीतिक तनाव का असर
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है। यदि हालात और बिगड़ते हैं तो सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग बढ़ सकती है, जिससे सोने और चांदी के भाव में तेजी आने की संभावना है।
निवेशकों के लिए क्या है सलाह?
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा अस्थिर माहौल में निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए। लंबी अवधि के निवेशक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपना सकते हैं, जबकि शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को स्टॉप-लॉस के साथ ही पोजिशन लेनी चाहिए।
आज 19 फरवरी 2026 को कमोडिटी मार्केट और सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के ताजा भाव, आपके शहर के रेट और एक्सपर्ट्स की निवेश सलाह से जुड़ी हर अपडेट हम आपको Gold-Silver Live Blog में लगातार देते रहेंगे।

