*उद्घाटन शिलापट्ट से सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो का नाम गायब*
*सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में आता है BBMKU*
*भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो के नाम ना होने से समर्थक भड़के, कई जगह BBMKU KE कुलपति का किया पुतला दहन*
*प्रोटोकॉल के तहत शिलापट्ट पर स्थानीय विधायक और सांसद के अलावा BBMKU क्षेत्र के सभी सांसद और विधायकों का होना चाहिए था नाम*
*तीन महीने से हैदराबाद में इलाजरत है विधायक इंद्रजीत महतो*
*अगले कुछ महीनों में सेवनिवृत होने वाले हैं BBMKU के कुलपति अंजनी कुमार श्रीवास्तव*
*348 करोड़ की लागत से नव निर्मित है BBMKU*
[su_button target=”blank” style=”glass” background=”#ef422d” color=”#ffffff” size=”7″]मिरर मीडिया धनबाद[/su_button] : धनबाद में 348 करोड़ की लागत से नव निर्मित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ( BBMKU) भवन के उद्घाटन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। दरअसल निर्माणाधीन BBMKU जिस विधानसभा क्षेत्र में आता है उनका ही नाम उद्घाटन शिलापट्ट से गायब कर दिया। आपको बता दें कि नव निर्मित BBMKU विधायक इंद्रजीत महतो के सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में आता है और उनको ही दरकिनार कर बीबीएमकेयू के उद्घाटन शिलापट्ट से उनका नाम गायब करवा दिया गया।
प्रोटोकॉल के तहत शिलापट्ट पर स्थानीय विधायक और सांसद के अलावा बीबीएमकेयू क्षेत्र के सभी सांसद और विधायकों का नाम होना चाहिए था। विधायकों में नाम दिया गया सिर्फ धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा का जबकि आश्चर्य ये है कि धनबाद विधायक राज सिन्हा के विधानसभा क्षेत्र में विश्वविद्यालय भवन भी नहीं आता है। इतना ही नहीं धनबाद के विधायक राज सिन्हा को छोड़कर दूसरे विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी इससे नाराज हैं। जबकि टुंडी के विधायक और सत्ताधारी झामुमो के वरिष्ठ नेता मथुरा प्रसाद महतो ने तो इशारे ही इशारे में इसके पीछे किसी की साजिश और चाल बता दिया है। वहीं भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो के नाम ना होने से उनके समर्थक काफी भड़क गए।
पूरे सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में कुलपति का पुतला फूंका गया व नारेबाजी की गई। गलती का अहसास होने पर कुलपति अंजनी कुमार श्रीवास्तव विधायक की पत्नी तारा देवी से माफी मांगने पहुंचे जहां उनकी शराफत से क्लास ली गई। विधायक समर्थकों का आक्रोश इस बात को लेकर था कि विश्वविद्यालय का नया भवन सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आता है। ऐसे में शिलापट्ट पर सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की गरिमामयी उपस्थिति में उद्घाटन हुआ यह लिखा जाना चाहिए था। ऐसा न कर कुलपति ने जनप्रतिनिधि को अपमानित किया है। उन्होंने इस संबंध में कुलाधिपति, मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत की बात कही।
*गोविंदपुर सुभाष चौक पर BBMKU के कुलपति का फूंका गया पुतला*
आक्रोशित समर्थक ने गोविंदपुर सुभाष चौक पर भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर पूर्वी मंडल के द्वारा गोविंदपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह के नेतृत्व में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति अंजनी कुमार श्रीवास्तव के द्वारा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए सिंदरी के लोकप्रिय विधायक इंद्रजीत महतो जी के साथ किए गए अपमान जनक रवैया के विरोध में कुलपति महोदय का पुतला फूंका। मौके पर मंडल अध्यक्ष ने इसे बिल्कुल गलत बतलाया कहा कि यह माननीय सिंदरी विधायक जी की बेज्जती नहीं बल्कि सिंदरी विधानसभा में निवास करने वाले हर एक जनता की बेज्जती है जिसके लिए कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रत्यक्ष रूप से दोषी हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि बलराम साहू, जिला कार्यसमिति सदस्य नवल किशोर सिंह चौधरी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष खगेन सिंह चौधरी, महामंत्री राजेश नंदन एवं निर्मल कुमार, मंत्री प्रभात ओझा, रेखा देवी एवं सुरेश रविदास, मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष उत्तम रवानी, ऐसी मोर्चा अध्यक्ष विनोद रजवाड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष सीमांत मंडल ,सहसंयोजक संगीत भट्टाचार्जी, परेश चंद्र कुंभा कार, अंशु सिंह ,सतीश कुमार ,अनूप कुमार सेन ,महेश कुमार महतो सहित अन्य सम्मानित कार्यकर्ता बंधु गन उपस्थित थे।[su_image_carousel source=”media: 1450,1451,1454″ slides_style=”photo” columns=”2″]
*भारतीय जनता पार्टी सिन्दरी नगर के द्वारा BBMKU के कुलपति का दहन किया गया पुतला*
वहीं भारतीय जनता पार्टी सिन्दरी नगर के द्वारा बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ) अंजनी कुमार श्रीवास्तव का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने किया। इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने कहा कि कुलपति ने विधायक इन्द्रजीत महतो का नाम शिलापट्ट पर न लिखवाकर अपनी गंदी मानसिकता का परिचय दिया है जिसका सिन्दरी नगर भाजपा विरोध करती है।इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकास बाउरी, भाजपा जिलाकार्यसमिति सदस्य राकेश तिवारी,नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह,नगर उपाध्यक्ष मनीष सिन्हा, नगर मंत्री राजेश शर्मा,युवा मोर्चा नगरअध्यक्ष सुशांत महतो,अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष इंदरजीत सिंह,ओ बी सी मोर्चा के नगर अध्यक्ष रविकांत शर्मा,महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रंजना शर्मा,कुमार राजेश,दुलाल महतो,संजीत महतो और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।[su_image_carousel source=”media: 1455,1459,1450″ slides_style=”photo” columns=”2″]
*जीटी रोड कांड्रा में BBMKU कुलपति अंजनी कुमार श्रीवास्तव का पुतला दहन किया गया*
गोबिंदपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अजय गिरी के अध्यक्षता में जीटी रोड कांड्रा में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के कुलपति डॉ अंजनी कुमार श्रीवास्तव का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मंडल उपाध्यक्ष बिरेंद्र गिरी ने बताया कि स्थानीय विधायक इन्द्रजीत महतो जी का शिलापट में नाम नहीं दिया गया है, साथ ही जिनके नाम पर विश्वविद्यालय का नाम रखा गया है उनके भी परिवार का नाम शिलापट पर नहीं होना ये दर्शाता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार दिशाहीन होने की ओर अग्रसर है।मौके पर महामंत्री अजय दास प्रदीप गोस्वामी, विजय गिरी, बाबूलाल गोप, कार्तिक मंडल, सौरव गोस्वामी, बबलू नापित, गुड्डू तिवारी, रोहित विश्वकर्मा , आदि मौजुद थे । भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता इसका पुरजोर विरोध करती है।[su_image_carousel source=”media: 1465,1468″ slides_style=”photo” columns=”2″]
गौरतलब है कि सिंंदरी के भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो की स्थिति गंभीर है। वह पिछले तीन महीने से बहोशी हाल में हैं। हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा है वहीं यह कहना भी अतिश्योक्ति नहीं होगी की इसका फायदा उठाते हुए बीबीएमकेयू के उद्घाटन शिलापट्ट से उनका नाम गायब करवा दिया गया। सनद रहें कि 22 जुलाई को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के नए भवन का आनलाइन उद्घाटन राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था। इस समारोह में लगाए गए शिलापट्ट में स्थानीय विधायक इंद्रजीत महतो का नाम अंकित नहीं किया गया।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर आनन फानन में विधायक इंद्रजीत महतो का शिलापट्ट में नाम दिये बिना ही BBMKU के कुलपति द्वारा क्यूं उद्घाटन करवाया गया। वहीं यही भी बात सामने आ रही है कि कुलपति डॉ अंजनी कुमार श्रीवास्तव अगले कुछ महीनों में सेवनिवृत होने वाले हैं जिनको ध्यान में रखते हुए अपनी ख्याति बनाने के लिए उन्होंने उद्घाटन कर दिया।