Homeधनबादधनबाद सदर अस्पताल में सरकारी डॉक्टर पर निजी क्लिनिक के प्रचार का...

धनबाद सदर अस्पताल में सरकारी डॉक्टर पर निजी क्लिनिक के प्रचार का आरोप, समाजसेवी मधुरेन्द्र ने की कार्रवाई की मांग


धनबाद के सदर अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार पर निजी क्लिनिक का प्रचार करने का गंभीर आरोप सामने आया है। आरोप है कि वे सरकारी सेवा में रहते हुए भी अस्पताल परिसर और उसके आसपास अपने निजी क्लिनिक का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

यह मामला तब सामने आया जब समाजसेवी कुमार मधुरेन्द्र सिंह ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी। उन्होंने कहा कि सरकारी डॉक्टर का निजी क्लिनिक का खुलेआम प्रचार न केवल सेवा शर्तों का उल्लंघन है, बल्कि यह मरीजों के साथ विश्वासघात भी है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, अस्पताल प्रशासन की जानकारी में यह सब होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे यह आशंका गहराई है कि कहीं पूरा तंत्र ही इस तरह की गतिविधियों को नजरअंदाज कर रहा है।

कुमार मधुरेन्द्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव, निदेशक, क्षेत्रीय निदेशक (हजारीबाग) और सिविल सर्जन धनबाद को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी है। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और डॉ. संजीव कुमार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

KK Sagar
KK Sagar
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....

Most Popular