बंदूक साफ करते समय चली गोली, जवान की मौत

KK Sagar
1 Min Read
AI GENERATED SYMBOLIC IMAGE

सिमडेगा जिले के महाबुआंग थाना में तैनात सिपाही राजू तिर्की की रविवार सुबह अपनी ही सर्विस राइफल से गोली लगने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह थाना परिसर में बंदूक की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली उनके सिर में जा लगी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

राजू तिर्की वर्ष 2011 बैच के सिपाही थे और वर्ष 2012 से सिमडेगा जिला पुलिस में कार्यरत थे। वह मूल रूप से रांची जिले के तिगरा गांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और भूषण बारा अस्पताल पहुंचे और घटना पर दुख जताया।

सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटनावश गोली चलने का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद जवान के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी जाएगी, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....