मिरर मीडिया : कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करतें हुए बताया कि सीडब्लूसी की बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किए गए हैं। इसमें कांग्रेस पूरे देश में जन जागरण अभियान चलाएगी, जोकि 14 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा। यह अभियान मंहगाई और कीमतों की बढ़ोतरी को लेकर है। इसके अलावा हर बूथ पर पदयात्रा निकाली जाएगी। साथ ही साथ हर राज्य में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे।
इसके साथ ही चुनावों को लेकर भी मंथन किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी 1 नवंबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक सदस्यता अभियान चलाएगी। लोग पांच रुपए में कांग्रेस की सदस्यता हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा एआईसीसी अध्यक्ष के चुनाव के लिए 21 अगस्त से लेकर 22 सितंबर तक चलेगा। सूत्रों के अनुसार, सीडब्ल्यूसी की बैठक में वरिष्ठ नेताओं के अध्यक्ष बनने के अनुरोध पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं विचार करूंगा।