भारतीय ध्वज संहिता में हुए बदलाव के बारे में दी जानकारी
मिरर मीडिया : केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक तथा युवा मंडल के सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

वर्तमान में केंद्र द्वारा चलाए जा रहे हैं युवा मंडल विकास अभियान तथा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत युवाओं द्वारा लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा लगाने हेतु भी प्रेरित किया जा रहा हैं। इसी क्रम में पूर्वी टुंडी प्रखंड में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक वासुदेव महतो, गोविंदपुर प्रखंड में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कृष्णानंद मिश्रा तथा तोपचांची प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक लालजी रजक द्वारा 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

इसके अंतर्गत युवा मंडलों के सहयोग से लोगों को भारतीय ध्वज संहिता में हुए बदलाव तथा तिरंगा फहराते समय ध्यान रखने वाली बातों के विषय में जागरूक किया गया। केंद्र के जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा के अनुसार हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया के सकारात्मक प्रयोग पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों तथा युवा मंडल के सदस्यों द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से अलग-अलग तरीकों जैसे पेंटिंग, पोस्टर, ई–पोस्टर का प्रयोग करते हुए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य जनमानस में देशभक्ति की भावना का व्यापक प्रसार करना है।