होली में रहेगी जिला प्रशासन की विशेष निगरानी : चौबीस घंटे कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष : सभी थाना व ओपी में रहेंगी मोबाइल टीम

mirrormedia
4 Min Read

22 थाना क्षेत्र पर रहेगी विशेष निगरानी : 7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 2311217, 2311107 एवं 100

मिरर मीडिया : होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को 7 जोन में बांटा है। सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं 22 थाना क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। जिला नियंत्रण कक्ष तथा पुलिस कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगा। सभी थाना में मोबाइल टीम मौजूद रहेगी। होली के अवसर पर जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी ज़ोन में बाटा गया है।

7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

कतरास ज़ोन में कतरास व बाघमारा के लिए डीटीओ ओम प्रकाश यादव व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा निशा मुर्मू प्रभार में रहेंगे। धनबाद में सहायक निदेशक नियोजनालय अक्षय कुमार सिंह तथा एएसपी मनोज स्वर्गियरी, चिरकुंडा ज़ोन के निरसा, चिरकुंडा तथा मैथन के लिए डीएसओ भोगेंद्र ठाकुर व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा पीतांबर सिंह, तोपचांची ज़ोन के तोपचांची व गोमो में भूमि सुधार उप समाहर्ता सतीश चंद्रा तथा पुलिस निरीक्षक तोपचांची शारदा रंजन प्रसाद, झरिया के सिंदरी, झरिया व जोरापोखर में सहायक आयुक्त उत्पाद उमाशंकर सिंह तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी अभिषेक कुमार, गोविंदपुर व बरवाअड्डा में डीपीओ महेश भगत तथा डीएसपी मुख्यालय (प्रथम) अमर कुमार पांडे, टुंडी ज़ोन के टुंडी, मनियाडीह तथा पूर्वी टुंडी के लिए उप नगर आयुक्त प्रकाश कुमार तथा अरविंद कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय (द्वितीय) प्रभार में रहेंगे।

22 थाना क्षेत्र पर रहेगी विशेष निगरानी

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, केंदुआडीह, लोयाबाद, जोगता, पुटकी, झरिया, जोरापोखर, तीसरा, सिंदरी, निरसा, चिरकुंडा, गोविंदपुर, बरवाअड्डा, टुंडी, बाघमारा, महुदा, तोपचांची, हरिहरपुर एवं कतरास थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

होली में चौबीस घंटे कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष

होली के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगा। एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 2311217, 2311107 एवं 100 है। जिला नियंत्रण कक्ष में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सहायक एवं अनुसेवक उपस्थित रहेंगे। साथ ही पुलिस नियंत्रण कक्ष भी लगातार कार्यरत रहेगा।

जिला नियंत्रण कक्ष में तीन शिफ्ट के लिए 36 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। एक शिफ्ट में 12 दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे।

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, मनियाडीह, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलकडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी एवं पंचेत ओपी के लिए पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

संयुक्त आदेश में पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य विषय के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *